Breaking News

कमिश्नर वाणिज्य कर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सैनिटरी पैड की वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी) /अनुराग वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। वाणिज्य कर आयुक्त उत्तर प्रदेश, श्रीमती मिनिस्ती एस द्वारा आज विभूतिखंड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एंजल विंग्स एनजीओ के सहयोग से सैनिटरी पैड की वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया।
    कमिश्नर वाणिज्य कर ने इस अवसर पर बताया कि इस वेंडिंग मशीन से विभाग की समस्त महिला अधिकारी तथा कर्मचारी आवश्यकतानुसार सैनिटरी पैड प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर कमिश्नर द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों को फ्री में सैनिटरी पैड भी वितरित किया गया। एंजेल विंग्स की प्रेसिडेंट अनु पाण्डेय ने यह अवसर प्रदान करने के लिए कमिश्नर वाणिज्य कर तथा विभाग को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में सुधा वर्मा एडिशनल कमिश्नर, मुक्ति मिश्रा सहित वाणिज्य कर मुख्यालय की समस्त महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *