Breaking News

भाजपा और बसपा के कई पूर्व विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने किया स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के कई पूर्व विधायकों समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। भाजपा सरकार में लोगों की पीड़ा, दुख और अपमान बढ़ रहा है। पीड़ा जितनी बढ़ेगी, पीडीए उतना ही एकजुट होगा।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुरादाबाद के भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना, कटरा बाजार गोण्डा के ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीपी मौर्य के पुत्र अक्षय मौर्य, कुण्डा के भाजपा नेता योगेन्द्र नाथ मिश्रा, बाबागंज के पूर्व प्रत्याशी केशव पासी शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ के बसपा के पूर्व विधायक विनय कुरानी, खुर्जा के पूर्व विधायक चन्द्रपाल सिंह, सेवता के पूर्व प्रत्याशी आशीष प्रताप सिंह और बुलंदशहर के बसपा नेता नरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सपा की सदस्यता ली।
बसपा के जिला पंचायत सदस्य अंकित गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष मेरठ योगेन्द्र जाटव, मेरठ मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र कुमार सैनी, सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी महेन्द्र कुमार, उनकी पत्नी कमलेश निरंजन और पूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा समेत कई अन्य लोग भी सपा में शामिल हुए।
कटरा बाजार गोण्डा के पांचवीं बार ब्लॉक प्रमुख बने भवानी भीख शुक्ला अपने पांच पुत्रों भगवान शुक्ल, श्रीकृष्ण भगवान शुक्ल, शिव भगवान शुक्ल, विष्णु भगवान शुक्ल और शंकर भगवान शुक्ल समेत समर्थकों के साथ सपा में आए।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए को रोकने की कोशिश करने वाले सफल नहीं होंगे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, योगेश प्रताप सिंह, तेज नारायण पाण्डेय, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे और गोण्डा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही हैं महिलाएं : योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की चतुर्थी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *