Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आन्दोलन का आगाज

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पुरानी पेश्ंान योजना की बहाली के चलाये जा रहे आन्दोलन के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों सहित राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपेने के लिए कर्मचारी प्रेरणा स्थल पर बड़ी संख्या मंे कर्मचारी एंव शिक्षक एकत्र हुए।
अवगत कराना है कि पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच केन्द्रीय कर्मचारियों (रेलवे, सिविल डिफेंस, पोस्टल, इनकम टैक्स आदि), राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों के संयुक्त मंच द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी, 2004 से व उ0प्र0 के कर्मचारियों व शिक्षकों को 01 अप्रैल, 2005 से लागू नई्र अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पूर्वपरिभाषित सुनिश्चित लाभ वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मॉग की जा रही है। समेकित मंच के आवहन पर देश/प्रदेश भर के राजकीय कर्मचारी/ शिक्षक विगत एक वर्ष से लगातार चरणबद्ध आन्दोलन पर थे। मई, 2023 में सभी जनपदों में कर्मचारियों व उनके परिवारजनों द्वारा जनपद मुख्यालयों पर विशाल मशाल जुलूश का आयोजन कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आवाज बुलंद की गई। संयुक्त मंच की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार दिनांक 27 जून, 2023 को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी रैली किये जाने का निर्णय लिया गया। रैली की सफलता हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 एवं मंच के घटक संगठनों द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में ‘‘पेंशन रथ‘‘ चला कर जनजागरण किया गया। तत्पश्चात् दिनांक 10 अगस्त 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ‘‘पेंशन अधिकार महारैली‘‘ आयोजित की गई। दिनांक 08 जनवरी, 2024 से 11 जनवरी, 2024 तक पूरे देश में ‘‘क्रमिक भूख हड़ताल‘‘ कर पुरानी पेंशन बहाली की मॉग बुलन्द की। इस कार्यक्रम को भी अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ और कार्यक्रम पूर्ण रुप से सफल रहा।
केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन हेतु दिनांक 16 मार्च, 2024 को सम्पूर्ण देश में आदर्श आचार संहिता लागू किये जाने के कारण कार्मिकों के निर्वाचन में संलिप्त होने के दृष्टिगत केन्द्रीय स्तर पर सम्यक विचारोंपरान्त प्रस्तावित आन्दोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। देश एवं प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षकों द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन के उपरान्त विचारोपरान्त पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हेतु स्थगित किये गये आन्दोलनात्मक कार्यक्रमों को पुनः चलाये जाने की घोषणा कर दी गई है। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16.07.2024 को राजधानी लखनऊ में कर्मचारी प्रेरणा स्थल स्व0 बाबू बी0एन0 सिंह प्रतिमा स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष इं0 हरि किशोर तिवारी, का0 अध्यक्ष इं0 एन0डी0 द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, प्रान्तीय महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इं0 ए0के0 मिश्र, इं0 दिवाकर राय, विवेक कुमार, इं0 एच0एन0 मिश्रा, इं0 राजर्षि त्रिपाठी, इं0 प्रकाश चन्द्र, इं0 श्रवण कुमार, इं0 डी0बी0 सिंह, धर्मेन्द सिंह, फहीम अख्तर, अविनाश चन्द्र श्रीवास्वत, अरूण कुमार सिंह, आलोक सिंह, जितेन्द्र, अमरजीत मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार को कर्मचारियों/शिक्षकों के लिए बुढापे का सहारा देने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हेतु ज्ञापन ए0सी0पी0 हजरतगंज अरविन्द कुमार वर्मा के माध्यम से इस अनुरोध के साथ प्रेषित किया गया कि सरकार प्रकरण पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए दिनांक 01.01.2004 से केन्द्रीय एवं 01.04.2005 से उ0प्र0 के राजकीय कर्मचारियों/शिक्षकों को नई पेंशन व्यवस्था के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने का कष्ट करें जिससे आजीवन समाज को सब कुछ न्योछावर करने वाला कर्मचारी/शिक्षक समाज बुढ़ापे के समय किसी पर बोझ न बन सके। सरकार यदि प्रकरण को गम्भीरता से नही लेती है तो इस आन्दोलन को और भी बृहद रुप दिया जायेगा। लखनऊ में कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अमिता त्रिपाठी एवं संचालन महामंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी के द्वारा किया गया।

Check Also

लूट, हत्या व नगर निगम लाइसेंस शुल्क के विरोध पर सड़कों पर निकले सर्राफा व्ययवसाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष एवं ऑल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES