Breaking News

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम 22 लाख की ठगी, साइबर सेल ने 5.40 लाख वापस कराए

– कम समय में ज्यादा प्राफिट का दिया था लालच

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। साइबर अपराधियो ने टेलीग्राम के माध्यम से सम्पर्क कर आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कम समय में ज्यादा प्राफिट देने का झाँसा देकर फर्जी बेबसाइट के माध्यम से धोखाधड़ी करते हुए ठगों ने महिला से गत अक्टूबर में 22 लाख रूपए ठग लिए थे। जिसकी शिकायत श्रीमती गरिमा सिंह ने साइबर सेल में की थी।
सेल के प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र साहु ने बताया कि अपराधी टेलीग्राम या व्हाट्सएप्प के माध्यम से टास्क कम्पलीट करने के नाम पर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता है, फ्राडस्टरों द्वारा शुरू में तो थोड़ा प्राफिट दिया जाता है पर ज्यादा पैसे इन्वेस्ट कराकर आपसे ठगी कर ली जा जाती है। ऐसा ही गरिमा सिंह के साथ हुआ। साइबर ठगों द्वारा गरिमा से सेल द्वारा ठगी करते हुए 22 लाख ठग लिए। सम्बन्धित बैंक / कम्पनियो से सम्पर्क कर संदिग्ध खातो को फ्रीज करा कर जिसमें से 5.40 लाख वापस कराए।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *