Breaking News

अन्य पिछड़े जाति के गरीब व्यक्ति पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना में आवेदन करें

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी )/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 अगस्त। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लखनऊ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि अन्य पिछड़ी जाति (अल्पसंख्यक पिछड़ी जाति को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति शादी हेतु निर्धारित तिथि के 3 माह पूर्व एवं 3 माह बाद तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की अधिकृत विभागीय वेबसाइट http//shadianudan-upsdc-gov  पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पुत्री की शादी करने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में Rs. 20,000/= प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में Rs. 56460/= प्रतिवर्ष तथा ग्रामीण क्षेत्र में Rs. 46080/= प्रतिवर्ष होना अनिवार्य है।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *