Breaking News

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ डॉ कैलाश सिंह विकास
वाराणसी 16 जून। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और चेतगंज प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने गुरुवार को हनुमानगढ़ी घाट पर सुबह योगाभ्यास किया।
डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने सदस्यों और स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के सूत्र बताए। वार्डेन और स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराया गया। घाट पर स्वयंसेवकों ने नियमित योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। हनुमानगढ़ी घाट पर 21 जून तक नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा।
योगाभ्यास में सहायक उप नियंत्रक इरफानुल हुदा, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, मंगला प्रसाद, पोस्ट वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, नवीन प्रधान, वसीम खान, अयन बोस, अजय श्रीवास्तव, चंद्रकला, जय प्रकाश जायसवाल, शहजादे अंसारी, अशोक सिंह, टेकचंद गुप्ता, अरूण जायसवाल, रविन्द्र, मुन्ना लाल, अशरफ अली, धर्मप्रकाश श्रीवास्तव आदि थे। वहीं गायघाट पर कोतवाली प्रखंड के स्टाफ आफिसर चंदन चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली, चौक, जैतपुरा के स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कन्हैया लाल भी उपस्थित थे। एडीसी इरफानुल हुदा ने योगाभ्यास का निरीक्षण किया।

Check Also

शक्तिकेन्द्रों पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित कियें जाए: धर्मपाल सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा मेरठ / अमरोहा 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES