Breaking News

धूमधाम से मना शंकराचार्य सदानंद जी महाराज का 65वां अवतरण दिवस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 1 अगस्त। पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का 65वां अवतरण दिवस आज भाद्रपद द्वितिया तदानुसार 01 सितम्बर को काशी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में धूमधाम से मनाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आदेशानुसार आज श्री विद्यामठ में सुबह 9 बजे से पूज्यपाद द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज अवतरण दिवस पर वैदिक आचार्यों के सानिध्य में वैदिक छात्रों ने चारों वेदों के विभिन्न शाखाओं का पारायण किया। जिसके अनन्तर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के दीर्घायु होने की मंगलकामना को लेकर वैदिक आचार्य पं मणि झा, पं अभिषेक दुबे, पं भूपेंद्र मिश्रा ने सविधि रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। इसके उपरांत वैदिक आचार्य पं अनंत किशोर शर्मा, पं दीपेश दुबे, पं बालेंदु नाथ मिश्र, पं ओम प्रकाश पाण्डेय ने महाराज के चरण पादुका का पूजन सम्पन्न करवाया। यजमान की भूमिका का निर्वहन छत्तीसगढ़ कवर्धा से पधारे पं रामकृपेश्वर उपाध्याय ने किया।
ज्ञात हो कि ब्रम्हलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज व जगदगुरु शंकराचार्य स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज उत्तराधिकारी शिष्य व आपस मे गुरु भाई हैं। इस दौरान सावित्री पाण्डेय, लता पाण्डेय, मंजरी पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, अर्चना राय भट्ट, रीता झा, रेनू यादव, सुनीता श्रीवास्तव आदि मातृशक्ति ने सोहर गाया।

Check Also

पटाखों ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली एम्स में झुलसने के 42 मामले पहुंचे

– दिल्ली में आग की 214 से अधिक कॉल, तमिलनाडु में दो की मौत, जयपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *