Breaking News

कृषि मंत्री ने नेशनल क्रॉप इन्श्योरेन्स प्रोग्राम के अन्तर्गत वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नेशनल क्रॉप इन्श्योरेन्स प्रोग्राम के अन्तर्गत अनुदान के रूप में रूपये 284 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विशेष सचिव कृषि, शत्रुन्जय कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
श्री सिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत फसल बीमा के लिए अनुदान हेतु रूपये 450 करोड़ का प्राविधान किया गया है। कुल प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2021-22 में रूपये 284 करोड़ की धनराशि निर्गत की जा रही है। धनराशि का आहरण कोषागार से तभी किया जायेगा, जब यह सुनिश्चित कर लिया जायेगा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद योजना के कार्यक्रमों का संचालन किया जाना आवश्यक है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *