Breaking News

एसआर ग्रुप की डांडिया नाइट में 3200 से अधिक लोग झूमे, आकर्षक पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्साह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित डांडिया नाइट में 3200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने संगीत की धुन पर डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। प्रतियोगिताओं, आकर्षक पुरस्कारों और लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी पवन सिंह चौहान और वाइस चेयरपर्सन निर्मला सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान, संस्थान के निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
डांडिया नाइट में विभिन्न विभागों की टीमों ने नृत्य कौशल, रचनात्मकता और सामूहिक समन्वय का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने पारंपरिक परिधान, आभूषण, प्रस्तुति, ऊर्जा, नृत्य कौशल और निर्धारित थीम के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को बेस्ट डांडिया ग्रुप और बेस्ट अटायर श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पात्र विद्यार्थियों के लिए आयोजित लकी कूपन ड्रॉ रहा। इसके विजेताओं को सोनी हेडफोन, जेबीएल स्पीकर एवं साउंड सिस्टम, जेबीएल ईयरबड्स और वाइल्डक्राफ्ट एयरपोर्ट ट्रॉली बैग जैसे पुरस्कार दिए गए। विजेताओं के नामों की घोषणा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संस्थान के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने संस्थान परिवार को महानवमी और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के साथ भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करना रहा।

Check Also

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक से आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

– 65 प्रेरणा मार्ट बने ग्रामीण महिला उद्यमियों का बाजार, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *