Breaking News

KGMU : रेडियोडायग्नोसिस विभाग में अत्याधुनिक मशीनों को लगाने की प्रक्रिया शुरू: प्रो मनोज कुमार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रो,मनोज कुमार ने विश्व रेडियोलॉजी दिवस 8 नवम्बर के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे 500 से ज्यादा डॉक्टरों एवम छात्रों द्वारा प्रतिभाग लिया गया। इस के विशिष्ट अतिथि दिलीप गुप्ता निदेशक संस्कृति विभाग ने छात्रों को अनुसंधान एवम जीवन में सफलता के सूत्र बताए।

Proff. Dr. Manoj Kumar

संगोष्ठी में विभाग के डॉक्टर डी के द्विवेदी ने मरीजों के निदान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के विषय में बताया। वर्तमान कुलपति प्रोफेसर नित्यानंद एवम यूपी सरकार के बीच अच्छे तालमेल से विभाग में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई एवम 160 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का उद्धघाटन पहले ही हो चुका है एवम अन्य अत्याधुनिक मशीनों को विभाग में लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जिससे मरीजों को न्यूनतम दरों पर निदान एवम् इलाज में सुविधा सहूलियत मिलने लगी है। उपरोक्त कार्यों से शोध इलाज एवम शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा विश्व विद्यालय नए कीर्तिमान बनाने में अग्रसर हो गया है।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES