Breaking News

सांसदों ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोक सभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संसद सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी बालयोगी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और लोक सभा सचिवालय के अधिकारियों ने श्री बालयोगी को श्रद्धांजलि दी।
श्री बालयोगी बारहवीं लोक सभा के अध्यक्ष थे और उन्हें पुनः तेरहवीं लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया था। वह दसवीं लोक सभा के सदस्य भी रहे । इससे पहले वह आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य और आंध्र प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। श्री बालयोगी का निधन 3 मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था।

Check Also

चंडीगढ़ में जुटेंगे देशभर के विधायिका प्रतिनिधि, विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। भविष्य की चुनौतियों से निपटने और वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES