Breaking News

बादशाहनगर मनोरंजन संस्थान में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, झांकियों ने मोहा मन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित समारोह में करीब 350 रेलकर्मियों, उनके परिवारजन और स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ, लखनऊ के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
समारोह में योगेश्वर श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया। इसके बाद बच्चों, स्काउट्स एंड गाइड्स और रेलकर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और कर्तव्य का संदेश देने वाला उत्सव है। ऐसे आयोजन रेल परिवार को एक सूत्र में जोड़ने के साथ कर्मचारियों और उनके परिजनों में नई ऊर्जा, आपसी सौहार्द और सकारात्मकता का संचार करते हैं। रेल प्रशासन भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने आयोजन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से समारोह यादगार बना। कार्यक्रम का संचालन प्रिया पुरवार ने किया।

Check Also

शिक्षक भावी पीढ़ी के शिल्पकार, राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES