Breaking News

अनिल शर्मा के निधन पर पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे अनिल शर्मा के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन घड़ी में ढांढस बंधाया।
पंकज चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जिन आदर्शों एवं मूल्यों के साथ कार्य किया, वे सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। समाज और संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा का व्यक्तित्व और उनके कार्य कार्यकर्ताओं तथा समाज के लोगों को लंबे समय तक प्रेरणा देते रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

Check Also

DGME की कुर्सी पर अब डॉक्टर की होगी तैनाती, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की वरिष्ठता सूची

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा विभाग में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (DGME) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES