Breaking News

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अज़ीज़ कुरैशी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आज मिजोरम, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अज़ीज़ कुरैशी के सार्वजनिक जीवन, संवैधानिक पदों पर उनके योगदान और अल्पसंख्यक समाज के प्रति उनके सरोकारों को याद किया। नेताओं ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल रहते हुए संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल में राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी ने विश्वविद्यालय को मान्यता प्रदान की थी। साथ ही आरोप लगाया गया कि सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाने और आजम खां पर मुकदमे दर्ज कराने की कार्रवाई की।
कार्यक्रम में अज़ीज़ कुरैशी के भांजे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनके मामा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का समर्थन किया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES