Breaking News

अखिलेश यादव ने निःशुल्क धार्मिक यात्रा बसों को दिखाई हरी झंडी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय में शिकारपुर, बुलंदशहर के क्षेत्रीय लोगों के लिए संचालित निःशुल्क धार्मिक यात्रा बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिव कुमार शर्मा (सीटू भाई) की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत दो बसों की नियमित व्यवस्था की गई है। इनके माध्यम से लोग स्नान पर्वों पर और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर सुबह रवाना होकर शाम तक घर लौट सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।
बसों को समाजवादी पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने जनसेवा के लिए शिव कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीडीए के प्रेम, दया और अपनेपन के मंत्र को घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, पीडीए अपमानित, पीड़ित और शोषित लोगों के लिए संबल प्रदान करने का माध्यम है।
शिव कुमार शर्मा ने बताया कि धार्मिक यात्रा बस सेवा के अलावा वह अपने क्षेत्र में एंबुलेंस, निःशुल्क आटा चक्की और ट्रैक्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हैं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को बहुमत दिलाने तथा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक वंशी सिंह पहाड़िया, सौरभ मीना, संजीव पहाड़िया, करन चौधरी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, राम कुमार प्रधान और संदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस पहल के तहत शिकारपुर क्षेत्र के लोगों को धार्मिक स्थलों तक आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। आयोजक के अनुसार, बस सेवा का उद्देश्य धार्मिक यात्राओं को सुविधाजनक बनाना और जरूरतमंद लोगों तक जनसेवा की सुविधाएं पहुंचाना है।

Check Also

महानवमी पर कन्याओं के पांव पखारेंगे योगी, मंगलवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *