Breaking News

त्योहार पर दिल्ली से वाराणसी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, लखनऊ पहुंचेगी सुबह 6:30 बजे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली और वाराणसी जंक्शन के बीच आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। इससे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04032 दिल्ली-वाराणसी विशेष एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को रात 9:10 बजे दिल्ली से रवाना होगी। ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए 18 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 9:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। जौनपुर जंक्शन पर दोपहर 1:10 बजे पहुंचकर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोपहर तीन बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04031 वाराणसी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से रवाना होगी। यह रात 9:18 बजे जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचकर 11:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन 19 अक्टूबर को रात 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दस मिनट ठहराव के बाद 2:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद और नई दिल्ली होते हुए ट्रेन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
रेलवे के मुताबिक, विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणियों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष सेवा का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें।
नोट : रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी रेलवन (RailOne) ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें।

Check Also

किसानों के मुद्दों पर जल्द सड़क पर उतरेगा आंदोलन : चौधरी सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार प्रयागराज। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *