Breaking News

शिक्षक भावी पीढ़ी के शिल्पकार, राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका : पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राजधानी स्थित अपने आवास पर गुरुजन संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षकों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। शिक्षक ही ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं।
पंकज चौधरी ने महान शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को आदर्श नागरिक बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों के परिश्रम, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से देश की भावी पीढ़ी तैयार होती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और संस्कारयुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध विकसित करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्र के भविष्य को मजबूत आधार देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका सादर अभिनंदन किया।

Check Also

अनिल शर्मा के निधन पर पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES