Breaking News

ऑनलाइन भुगतान में अधिक जमा राशि लौटाई, काशी विश्वनाथ धाम में पंडा सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालु की भूलवश अधिक जमा हुई धनराशि लौटाकर संवेदनशीलता और पारदर्शिता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही श्रद्धालु की मदद करने वाले पंडा को सम्मानित भी किया गया।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मदत्त शर्मा नामक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पंडा समाज के संजय पांडेय के साथ श्री विश्वेश्वर के दर्शन के लिए धाम पहुंचे थे। सुगम दर्शन की व्यवस्था के तहत चार व्यक्तियों के लिए 1200 रुपये जमा करने थे, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय त्रुटिवश 10,659 रुपये मंदिर के खाते में स्थानांतरित हो गए। भुगतान के बाद उनके बैंक खाते में शेष धनराशि समाप्त हो गई, जिससे वह परिवार सहित चिंतित और परेशान हो गए। श्रद्धालु परिवार की व्याकुलता को देखते हुए संजय पांडेय उन्हें मंदिर प्रशासन कार्यालय ले गए और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष पूरा प्रकरण रखा। अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। भुगतान का सत्यापन करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद अतिरिक्त जमा धनराशि श्रद्धालु को वापस कर दी गई। धनराशि लौटने पर परिवार ने राहत की सांस ली और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संजय पांडेय को उनकी सजगता, श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सहयोगी भावना के लिए प्रशंसा पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। मंदिर न्यास ने भी तीर्थ पंडा समाज की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।

Check Also

सरयू के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट पर सरयू नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES