Breaking News

बरसाना होली ड्यूटी में पीएसी जवानों ने लौटाया खोया मोबाइल व नकदी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मथुरा। बरसाना होली ड्यूटी के तहत 25 फरवरी 2026 को डी दल, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का व्यवस्थापन राधा कृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन, छाता रोड, बरसाना जनपद मथुरा में किया गया था। ड्यूटी के दौरान दलनायक कमलेश ठाकुर एवं पीसी लक्ष्मण सिंह को परिसर में एक पॉलीथिन में रखा मोबाइल फोन, 7,530 रुपये नकद तथा कुछ पहचान पत्र मिले।
जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दस्तावेजों के आधार पर जांच की, जिसमें उक्त सामान अमन शर्मा निवासी बरसाना, जनपद मथुरा का पाया गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत मोबाइल फोन, 7,530 रुपये नकद धनराशि तथा सभी पहचान पत्र सकुशल उन्हें सौंप दिए गए। अपना खोया सामान सुरक्षित वापस मिलने पर अमन शर्मा ने पीएसी जवानों का आभार व्यक्त किया। बरसाना की होली में भारी भीड़ और उत्साह के बीच पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी परिचय दे रहे हैं। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने संबंधित कर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा को निर्देशित किया है।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस बल की सकारात्मक छवि को मजबूत करती हैं और आमजन में विश्वास बढ़ाती हैं।

Check Also

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश

– मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीरामलला के पावन प्राकट्योत्सव पर उनके बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES