Breaking News

राज्यपाल की प्रेरणा से जन भवन में केजीएमयू विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से रविवार को जन भवन, लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों को सामने रखा। नाटक के जरिए बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर असर डालता है। विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के जरिए नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है।
यह जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और समाज में नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Check Also

ताइवान की टेक कंपनियों को यूपी में निवेश का न्योता, सेमीकंडक्टर हब बनाने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES