Breaking News

अराजकता की जद में था यूपी, हमने यूपी को दंगा मुक्त किया – मुख्यमंत्री

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मुरादाबाद 8 फरवरी। उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला देश में पीतल नगरी से नाम से विख्यात हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (मंगलवार) को इस जिले के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां आने के पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लखनऊ में पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी किया। भाजपा ने इस संकल्प पत्र में यूपी को देश का नंबर राज्य बनाने का संकल्प किया गया है।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे ठाकुरद्वारा पहुंचे, तो उन्हें सुनने के लिए मौजूद लोगों ने हर-हर बम-बम के नारे लगाकर समूचे सभा स्थल को गुंजा दिया। सभा में मौजूद लोगों के जोश को देख मुख्यमंत्री भी जोश से भर गए और अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) -राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही साथ अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले सपा सरकार में दंगे, बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती थी। अब प्रदेश वही है लेकिन पांच साल में स्थिति बदल गई हैं। अखिलेश की पिछली सरकार में 700 दंगे हुए और 2017 से 2022 तक एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले त्यौहार से पहले कर्फ्यू लग जाता था, अब तो कोरोना में भी कर्फ्यू नहीं लग रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सर्वेश सिंह यहां से सांसद होते तो एसटी हसन और शफीकुर्रहमान बर्क तालिबान का समर्थन करने की हिम्मत नहीं करते। उन इत्र वाले मित्र के लिए हम बुलडोजर लेकर आए हैं। बुलडोजर चलता रहे तो अजय प्रताप सिंह को जिताएं। सर्वेश सिंह आज मंच से अजय प्रताप को समर्थन देने आए हैं।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES