Breaking News

भाजपा को हटाने के लिए प्रदेश की जनता संकल्पित है – सुनील सिंह

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 जनवरी। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा और सपा दोनों के ही चेहरे का नकाब जनता के सामने उतर चुका है। दोनों की ही सच्चाई का जनता को पता चल गया है। दोनों के बेनकाब होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सपा और भाजपा में बुनियादी फर्क कुछ भी नही है, सपा और भाजपा जाति, धर्म और वोटों की राजनीति करते हैं, जनता के मुद्दों की नही सिर्फ धर्म और जातियों में नफरत फैलाने की है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वह भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है। जनता को भरोसा है कि लोकदल ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षा से लोकदल विकल्प सरकार बनने पर ही पूरी हो सकेगी। पूर्व की सरकार की पिछली उपलब्धियां गुंडाराज, बेरोजगारी महिलाओं का उत्पीड़न, अवैध कब्जा गवाह हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वहीं करते हैं। भाजपा भी समाजवादियों से कम नहीं है। भाजपा ने जनता को महंगी बिजली देकर परेशान किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। अन्याय, अत्याचार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा के अब गिने चुने दिन बचे हैं जिसका अंत 10 मार्च को हो जाएगा। श्री सिंह ने अमित शाह के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि पहले झूठी घोषणाएं करना बंद करें। किसान आंदोलन और शाह जी की दूरी 10 किलोमीटर की थी कभी मिलने नहीं गए।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES