Breaking News

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेसी स्टाइल में प्रचार कर सपा पर किया हमला, किया लड़कियों को सामने

– ’इनकम फ्रॉम टेरर है असली सपा का चेहरा’ – मंत्री अनुराग ठाकुर
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 जनवरी। कांग्रेस का लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि तर्ज़ पर भारतीय जनता पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुरू किये गये प्लेकार्ड प्रचार अभियान के तहत रविवार को प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, महापौर संयुक्ता भाटिया, अर्पणा यादव, रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और प्रियंका मौर्या के साथ लालबाग स्थित शर्मा टी स्टाल के पास पहुंचकर प्रचार किया। अपने हाथों में अलग-अलग प्लेकार्ड (तख्तियां) लेकर सभी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की। प्लेकार्ड पर बहु-बेटी को सुरक्षा और अधिकार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, बेहतर सुरक्षा कानून व्यवस्था में सुधार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, बिना भेदभाव भर्ती रोजगार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार, गरीबों को पक्के मकान का सपना साकार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार और मुफ्त राशन गरीबों के द्वार-यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार लिखा हुआ था।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में जनता अपना बहुमूल्य वोट बीजेपी को देगी। यह जनता वाकियों को नकारते हुए बीजेपी को एक बार फिर से स्वीकार करेगी। यूपी की आधी आबादी मातृशक्ति योगी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। इस कोशिश में वह पूरे तौर पर साल 2017 में भी नाकाम रही वैसे ही साल 2022 के चुनावी नतीजों में भी समाजवादी पार्टी को जनता पूर्ण रूप से नकार देगी।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES