Breaking News

अपर्णा भाजपा के रथ पर सवार, कहा जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका क्षमतानुसार निर्वाह करुँगी

– श्रीमती अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को और मजबूती मिलेगी : स्वतंत्र देव सिंह
– अखिलेश यादव जब अपने परिवार को संभालने में सफल नहीं हुए तो प्रदेश को क्या संभालेंगे : केशव प्रसाद मौर्या
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू श्रीमती अपर्णा यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात् श्रीमती अपर्णा यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
      प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्रीमती अपर्णा यादव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर श्रीमती अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जबकि अखिलेश यादव के शासन काल में गुंडागर्दी को महत्त्व दिया जाता था।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव दूसरे के विकास कार्यों पर अपना स्टीकर चस्पा करने का काम करते रहे हैं। अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में असफल थे ही साथ ही, सांसद के रूप में भी असफल रहे हैं। श्रीमती अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मैं हमेशा प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित रही हूँ। स्वच्छ भारत मिशन हो या महिला स्वावलंबी योजना, भाजपा की सभी योजनाओं से मैं प्रभावित रही हूँ। मैं राष्ट्र प्रथम की भावना से राष्ट्र की आराधना करने निकली हूँ, भाजपा में रह कर मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, अपनी क्षमता अनुसार उसका निर्वाह करने की कोशिश करुँगी।

Check Also

नकली सीबीआई कर्मचारी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा नई दिल्ली। स्वयं को सीबीआई कर्मचारी के तौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES