Breaking News

जरूरतमंद गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की पेंशन – अखिलेश यादव

– समाजवादियों को और मुझे भाजपा से राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए – अखिलेश यादव
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 जनवरी। अखिलेश यादव ने आज समाजवादी सरकार बनने पर फिर से समाजवादी पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार जरूरतमंद गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। श्री यादव ने कहा कि पिछली बार सपा सरकार के दौरान 50 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना में 6 हजार रू0 वार्षिक का लाभ दिया जा रहा था। समाजवादी सरकार में सबसे ज्यादा बैंक खाते खुलवाए गए थे। खातों में सीधे पैसा पहुंचाया जा रहा था। प्रदेश में डायरेक्ट बेनिफिट योजना की शुरुआत भी समाजवादी सरकार ने की थी। अखिलेश यादव ने बताया कि लखनऊ में पी.जी.आई. के पास और कन्नौज में सपेरों को पेंशन और लोहिया आवास दिया गया। सरकार बनने पर एक्सप्रेस-वे के किनारे सपेरा गांव भी बसाया जाएगा।
      समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में श्री यादव ने कहा कि जिन परिस्थितियों में इस बार चुनाव हो रहा है उसमें समाजवादी पार्टी का कोई विकल्प नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। हमने जिन नेताओं को पार्टी में शामिल किया है उनका व्यापक जनाधार है। गठबंधन में जो साथ आए हैं उनके साथ से लड़ाई में मजबूती आएगी। उन्होंने जनता के बीच संघर्ष किया है और काम किया है। श्री यादव ने कहा कि इस बार भाजपा को गाय मां का पाप लगने जा रहा है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह गाय मां भूखी हैं।
     एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं खुद मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं। हमारे साथ मिलिट्री स्कूल में पढ़ने वाले कई सीनियर और मित्र आज देश की सीमाओं पर खड़े हैं और देश की रक्षा कर रहे हैं। क्या भाजपा की टॉप लीडरशिप बता सकती है कि उनके साथ पढ़ा हुआ कोई देश की सीमाओं पर खड़ा है।
इस अवसर पर श्री यादव ने एडवोकेट भानु प्रताप सिंह की पुस्तक ‘अंबेडकरवादी लोहियावादी नए कृषि कानून का सच‘ का विमोचन किया। किसान आंदोलन में शामिल रहे एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी राष्ट्रीय जन संघर्ष पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर भाजपा को हराएंगे।

Check Also

महीनों चक्कर काटतें हैं मरीज आरएमएल में सीटी स्कैन फिल्म के लिए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ 22 अप्रैल। डॉ राम मनोहर लोहिया आर्यविज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES