Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राम आधार सोनी द्वारा अजय सोनी बब्लू ब्लॉक अध्यक्ष मनोनित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
अयोध्या 19 जनवरी। विगत दिवस मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कटरा कुटी पर समरसता खिचड़ी भोज के अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राम आधार सोनी ने स्वर्णकार जाति को एक सूत्र में पिरोने के क्रम में आज अजय कुमार सोनी बब्लू को “राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच का नवाबगंज गोंडा ब्लॉक अध्यक्ष” एवं जय कांत सोनी को “ब्लॉक प्रभारी” मनोनीत किया।
      अवसर था कटरा कुटी धाम पर विचार संगोष्ठी एवं खिचड़ी भंडारा का आयोजन। जिसमें कटरा कुटी पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद दास जी की गरिमामयी उपस्थिति से सभी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
       इस अवसर पर संगठन के अयोध्या जिला अध्यक्ष प्रमोद सोनी, प्रभारी रामू सोनी, उपाध्यक्ष राम जी सोनी दर्शन नगर, नगर अध्यक्ष जगदीश सोनी, ग्राम प्रधान भगवती सिंह, विनय सोनी, विकास सोनी, धर्मेंद्र सोनी चंदानी, अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, लव कुश सोनी आदि उपस्थित थे।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES