Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी घोषित कर समीक्षा की

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 जनवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौहर इकबाल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली तथा उसके पश्चात पत्रकार बन्धुओं को भी सम्बोधित किया।
      बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में गौहर इकबाल ने आने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव पर जोर देते हुये कहा कि 2022 को रालोद पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की कमान को सभालंेगी। पूरे उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक इस बार सब राजनैतिक दलों को नकारते हुये रालोद सपा गठबंधन की सरकार को लखनऊ में बैठाने का काम करेंगे। श्री इकबाल ने कहा कि पष्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद पूर्ण बहुमत से अपने विधायक जिताने की स्थिति में है।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES