Breaking News

“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मुंशी पुलिया” इकाई का हुआ पुनर्गठन, विवेक अध्यक्ष तो प्रदीप बने वरिष्ठ महामंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 5 जनवरी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुंशी पुलिया के पूर्व अध्यक्ष जगदेव यादव के निधन के कारण मुंशी पुलिया इकाई का पुनर्गठन किया गया।
“मुंशी पुलिया आदर्श व्यापार” मंडल की कार्यकारिणी में महेश शर्मा को चेयरमैन, विवेक यादव को अध्यक्ष , वीरेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय चौरसिया, प्रभाकर श्रीवास्तव, राम नाथ पांडे उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री, संतोष यादव महामंत्री ताहिर हुसैन कोषाध्यक्ष, शकील अहमद, महेश लालवानी को वरिष्ठ मंत्री, बृजेश गुप्ता एवं दिनेश मिश्रा को संगठन मंत्री, आनंद वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा संरक्षक के रूप में ब्रजराज यादव, सुरेश कुमार, प्रभारी गुलशन जसवानी, संयोजक के पद पर अशोक मिश्रा को चुना गया।
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा आदर्श व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों के हितों की रक्षा कर रहा है, सभी व्यापारी संगठित होकर के व्यापारियों के लिए संघर्ष करें। नवगठित इकाई का 14 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES