Breaking News

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने शिवपाल सिंह को नववर्ष की बधाई के साथ व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 जनवरी। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह को नव वर्ष की बधाई दी और व्यापार सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें दूर कराने हेतु ज्ञापन दिया। इसपर शिवपाल सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जब-जब रही है हमने व्यापारी हित में कई निर्णय लिए हैं और व्यापारी नेताओं का सम्मान भी किया हैं। शिवपाल ने सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
      बधाई देने वालों में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, रमेश जयसवाल, ताज खान, शेलेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद जायसवाल, नीरज गुप्ता, डा.जितेंद्र सिंह, नीरज गुप्ता, सैयद फुरकान अहमद, आशुतोष, मोहम्मद महफूज, अजय अवस्थी बंटी, महेंद्र सिंह गौड़, धीरज गुप्ता, शेर बहादुर थापा, मोहम्मद रेहान, विजय यादव, सुनील जायसवाल, आलोक गुप्ता, वीपी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, सनी गुप्ता, आशु गुप्ता, सर्वेश सिंह चौहान, मनोज कुमार कश्यप, हिमांशु गुप्ता, राम सुमिरन आदि रहें।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES