Breaking News

भगवान परशुराम मंदिर में अखिलेश को “विजय श्री” का आशीर्वाद मिला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 जनवरी। अखिलेश यादव ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईंगज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ आरती की। मंदिर में पूजा-आरती के बाद उपस्थित साधु-संतो, आचार्यों ने श्री यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आशीर्वाद दिया।
       बताते चले की इस अवसर पर मंदिर परिसर में रंगीन रंगोली जहां अपनी छटा बिखेर रही थी वहीं शंखध्वनि, वेदमंत्रोच्चार और डमरूवादन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। परशुराम भगवान की जय और नमः शिवाय के नारों के बीच अखिलेश यादव ने परशुराम मंदिर में पूजा और आरती की।
       इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय, के साथ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संतोष पाण्डेय मौजूद थे। इनके साथ अखिलेश यादव ने 68 फिट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा आरती की। मंदिर के भव्य कार्यक्रम में जहां काशी के डमरू दल के 101 युवा डमरू ध्वनि कर रहे थे, वहीं काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज से आए साधु संतगण, मंत्रोच्चार कर रहे थे। 551 वेद पाठी ब्राह्मण अलग वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। साथ ही शंखध्वनि से वातावरण गुंजित था।
       विशाल परिसर में स्थित मंदिर में साढ़े सात कुंतल की भगवान परशुराम की प्रतिमा को जयपुर के मूर्तिकारों ने बनाया है। पूरे परिसर में लगी होर्डिंगों में ‘‘ब्राह्मण का संकल्प अखिलेश ही विकल्प‘‘ प्रमुखता से दिख रहा था।
         इस अवसर पर गणेश शंकर पाण्डेय, जयशंकर पाण्डेय, कुशल तिवारी, सनातन पाण्डेय, प्रो0 बी. पाण्डेय, प्रो0 अभिषेक मिश्रा, विनय शंकर तिवारी, आलोक तिवारी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, सुभाष राय, प्रदीप तिवारी, उमेश पाण्डेय, जयराम पाण्डेय, पी.डी.तिवारी, संतोष तिवारी, विभा शुक्ला सहित तमाम ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES