Breaking News

मोदी सरकार ने विश्व में भारत का स्वाभिमान व भारत का सम्मान बढ़ाया है – शिव प्रताप शुक्ला

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सिद्धार्थ नगर 1 जनवरी। जन विश्वास यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई। सिद्धार्थ नगर में सनई चौराहा पर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तबसे पूरे विश्व में भारत का स्वाभिमान व भारत का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में तीन ही ऐसे देश हैं जो दूसरे देश में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने की हैसियत रखते हैं। वह देश अमेरिका, इजराइल और भारत है।
       राम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा में जनता का जो अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को इस बार 350 से अधिक सीटें मिलेगी। सांसद ने कहा गांव, गली, शहर में डबल इंजन वाली सरकार सभी योजनाएं जनता तक सीधे पहुंचा रही है। इटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से 228 करोड़ की धनराशि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया गया।
इस दौरान जन विश्वास यात्रा के साथ चल रहे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी संजीव राय, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, राज्य सभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्याम धनी राही, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला यात्रा प्रभारी कन्हैया पासवान, मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ल प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES