Breaking News

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अमेठी 5 जून। आज दिनांक 5/6/2023 विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण, ग्राम कड़ेरगाव, ब्लॉक भेटुआ, जनपद अमेठी में पौधारोपण और गोष्टी का आयोजन नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा आयोजित किया गया तधा सहयोगी संस्था सोसायटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड ह्यूमैनिटी के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 आराधना राज उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र अमेठी की दिशा निर्देशन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में एडवो0 राम सहाय कश्यप उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। डॉ0 आराधना राज ने कहा कि आज जनपद के समस्त विकास खंडों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की सहयोगी संस्था सोसायटी फॉर एनिमल हेल्थ एग्रीकल्चर साइंस एंड यूनिटी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण को स्वस्थ रखने में हमारे वृक्ष मित्र का काम करते हैं।पीपल, नीम और तुलसी के अवषधीय गुण के बारे में बताया, इन पेड़ों को क्यों लगाना चाहिए और किस तरह से मानव के लिए लाभकारी है इसका विस्तृत वरण किया। मनुष्य की बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को शपथ दिलाने के साथ पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक, विकास विक्रम सिंह सहायक अध्यापक, ओम प्रकाश सिंह शिक्षा मित्र, पवन कुमार सिंह ग्राम प्रधान पिंडोरिया, राम करन , उमा सिंह, सरोज कुमारी, शांति देवी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES