Breaking News

IAS बीआर त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 मई। मेघालय के राज्यपाल के सचिव ब्रह्मदेव राम त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से विधानसभा में उनसे शिष्टाचार भेंट की।
बताते चलें की उत्तर प्रदेश निवासी ब्रह्मदेव राम त्रिपाठी मेघालय कैडर के आईएएस है। श्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर कोरोना काल के दौरान 2020 में कानपूर के जिलाधिकारी एवं 2021 में वह चुनाव विभाग में विशेष सचिव व मुख्य चुनाव अधिकारी थे और चुनाव बाद वह वापस मेघालय चले गए थे। अभी विगत दिवस वह मेघालय राज्यपाल फागु चौहान के साथ उत्तर प्रदेश दौरे पर आये थे और दौरे के दौरान वह विधान सभा आये थे, जहाँ उन्होंने विस अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार मुलाकात की, और विधान भवन का नवीनीकृत भव्य स्वरुप को देखा। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, विशेष सचिव बृजभूषण दुबे आदि भी मौजूद थे।

Check Also

दीपोत्सव 2023 : योगी के नेतृत्व में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित हो बना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा अयोध्या 11 नवम्बर। दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES