Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल ने डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जयन्ती धूमधाम से मनाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अप्रैल। राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश के सभी जनपदों में बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जयन्ती धूमधाम से मनाई। प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भी रालोद नेताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मार्ल्यापण के पश्चात बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर एक गोष्ठी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में किया, गोष्ठी का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बाबा साहेब के चित्र पर मार्ल्यापण करने के बाद कहा कि जाति व्यवस्था का दंश झेल चुके बाबा साहब ने समाज में हर तबके को समानता दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लडी। वह भारत के पहले कानून मंत्री बनाए गये। बचपन से मेधावी छात्र रहे बाबा साहेब अम्बेडकर न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में पहचाने जाते हैं।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। डाॅ0 अम्बेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणादायक है।
टीम आर0एल0डी0 के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में फैले छुआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और इस लड़ाई को धार दी। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब कहते थे कि किसी समाज की प्रगति में उस समाज में महिलाओं की प्रगति से आंकता हूं।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में माना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए वो प्रेरणा स्रोत भी है।
गोष्ठी को राम लखन यादव, बी एल प्रेमी, रणविजय मौर्य, आशीष तिवारी ने भी सम्बोधित किया। वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, अम्बुज पटेल, चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ल, रामगोपाल चंदेल, महेश पाल धनगर, रामदीन भारती, सुमित सिंह आदि नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनको नमन किया।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES