Breaking News

भाजपा साजिश और षडयंत्र के तहत विपक्षी नेताओं को ऐसे मुकदमों में फंसाती है, जिससे सदस्यता चली जाय : अखिलेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 मार्च। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। नोएडा और गौतमबुद्धनगर में फर्जी एनकांउन्टर हुए। जब कभी इन फर्जी एनकांउन्टरों की जांच होगी तो पुलिस के कई बड़े अधिकारी फसेंगे।
श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है, इसके पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां साहब, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता ली गई है। कानपुर के समाजवादी पार्टी के विधायक की सदस्यता लेने के लिए अधिकारियों को साजिश और षडयंत्र के तहत लगाया जा रहा है। भाजपा सरकार साजिश और षडयंत्र के तहत अधिकारियों से विपक्ष के नेताओं को ऐसे मुकदमों में फंसाती है, जिससे सदस्यता चली जाय।
श्री यादव ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं, लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES