Breaking News

भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही : अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 मार्च। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सरकारी एजेंसियों ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई का उपयोग सत्ता विरोधी विपक्ष को डराने-धमकाने और समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जाने लगा है। बुलडोजर से डराना भाजपा का एजेण्डा है। भाजपा की इन्हीं कुनीतियों के चलते समाज का हर वर्ग परेशान है और अब वह भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहता है।
श्री यादव ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा का हारना तय है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में विजयी होगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। इस बैठक में राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, रविदास मेहरोत्रा तथा राम आसरे विश्वकर्मा के साथ अरविन्द गिरि, दिग्विजय सिंह देव, अनीस राजा तथा मोहम्मद फहाद भी मौजूद रहे।
श्री यादव ने कहा कि आज नौजवानों के भविष्य के आगे अंधेरा है। रोटी-रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। समाजवादी पार्टी उनके लिए आवाज उठाती रही है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़ा नौजवान संघर्षशील है। वह कर्मठ और निष्ठावान है। भाजपा गुमराह करने में किसी हद तक जा सकती है। भाजपा वैमनस्य, नफरत की राजनीति करती है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए समाजवादी युवा उत्साह से भरे हुए हैं। आगामी निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की धांधली रोकने में नौजवानों की सक्रिय भूमिका होगी। श्री यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की जीत में नौजवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। भाजपा की तमाम साजिशें मैनपुरी में सफल नहीं हो सकी। नौजवानों को बिना किसी प्रलोभन और भय के किसी भी क्षेत्र में हो रहे अन्याय का कड़ा विरोध करना है।
श्री यादव ने कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक न्याय के लिए जरूरी है। सभी को हक और सम्मान तभी मिल सकेगा जब जातीय गणना के आधार पर उनके साथ न्याय होगा।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES