Breaking News

स्टालिन जन्म समारोह में द्रमुक के साथ सपा झंडे भी लहराते दिखे, अखिलेश का हुआ भव्य स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ तमिलनाडु। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की दो दिवसीय तमिलनाडु यात्रा में उनका भव्य स्वागत किया गया। चेन्नई हवाई अड्डे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए हुए थे। उन्होंने जिंदाबाद के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि श्री यादव से तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के समाजवादी नेताओं ने भी भेंट की और समाजवादी पार्टी के विस्तार के बारे में सार्थक चर्चा की।
श्री यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डी.एम.के. के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के जन्म दिन समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। उनका शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस जन्मदिन समारोह में द्रमुक के साथ समाजवादी पार्टी के झंडे भी लहराते दिखे। समाजवादी कार्यकर्ता यहां बड़ी संख्या में मौजूद थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। श्री स्टालिन 1976 में आपातकाल के खिलाफ जेल भी गए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।
श्री यादव ने कहा कि तमिलनाडु सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की धरती रही है। सामाजिक न्याय के लिए एक मंच तैयार करने में स्टालिन जी के प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम.के. स्टालिन की राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी भूमिका होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान दोनों को चुनौतियां मिल रही है। संविधान में वर्णित पंथ निरपेक्षता की अवहेलना हो रही है। सन् 2024 में देश की जनता इसका जवाब देगी।

Check Also

पंजाब विधान सभा में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने सदन में अनुशासन एवं शिष्टाचार का सन्देश दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा पंजाब 15 फरवरी। पंजाब विधान सभा के नवनिर्वाचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES