Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो की 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर करेंगे उदघाटन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 फ़रवरी। केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ द्वारा, आठ साल- सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवम नारी शक्ति विषय पर चित्र प्रदर्शनी के पूर्व प्रचार रथ को दूरदर्शन के पूर्व अपर महानिदेशक आर. पी. सरोज और केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक मनोज वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपरोक्त विषय पर चित्र प्रदर्शनी, व्याख्यान, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 8 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,अलीगंज लखनऊ में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन होगा। यह प्रदर्शनी जनता के लिए पूर्ण रूप से निःशुल्क होगी।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के नीरज बोरा, विधायक होंगे। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली उत्तर प्रदेश की नारी शक्ति तूलिका रानी 3 मार्च को कार्यक्रम में शामिल होंगी। नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवी मंच पर 2 मार्च को प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES