Breaking News

रोहित ने जयंत चौधरी का अभिनंदन कर चौधरी चरण सिंह की लिखी पुस्तक भेंट की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 14 फरवरी। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया और तलवार एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की लिखी हुई पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया।
उन्होंने कहा आज देश संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है। लेकिन चुनौतियाँ और समस्याएं मुँह फैलाए खड़ी हैं। केंद्र सरकार ने जनमत हासिल किया लेकिन अब जनता के प्रति उदासीन है। हमारे पूर्वज महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डा0 बी. आर. अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह और डा0 राम मनोहर लोहिया ने देश को प्रेरणादायक नेतृत्व दिया। राष्ट्रीय लोकदल चैधरी चरण सिंह की विचारधारा को समर्पित संगठन है। आज हम सबके लिए यह जरूरी है कि देश में भाईचारा और समरसता कायम की जाये।
रोहित ने कहा कि किसान आंदोलन के ज़रिए किसानों ने MSP प्रणाली की कमियों को उजागर किया था। अभी तक केंद्र सरकार ने किए गए वादे पूरे नहीं किए जो बेहद निराशाजनक बात है। चैधरी चरण सिंह जी का कथन था कि ‘‘बेरोजगारी का उन्मूलन तथा ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की के लिए लघु उद्योगों का विकास जरूरी है।’’आज डॉलर के मुकाबले रुपये का लगातार अवमूल्यन देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा हैं।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में राजनीतिक तालमेल बनाकर राष्ट्रीय लोकदल आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय लोकदल संकल्प लेता है कि हम चैधरी चरण सिंह जी की नीतियों को लेकर गांव-गांव जायेंगे और संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करेंगे।

Check Also

मन की बात : विदेशों में भारतीय खिलौनों की डिमांड बढ़ी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा दिल्ली 26 फ़रवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES