वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 फरवरी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की MD और CEO ए. मणिमेखलै द्वारा आज लखनऊ में आयोजित “उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023” कार्यक्रम में वॉईस बैंकिंग समाधान “युवा” का शुभारंभ किया।
यूनियन बैंक वॉइस असिस्टेंट (युवा) ग्राहकों के लिए वॉयस कमांड के जरिए बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने का एक अभिनव तरीका है। यह अब एलेक्सा के माध्यम से उपलब्ध है और शेष राशि और लेन-देन के इतिहास के बारे में पूछताछ के लिए 24/7 इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्तमान में “युवा” सेवाएं एलेक्सा चैनल पर अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध हैं और गूगल असिस्टंट, वेबसाइट, व्हाट्सएप, मोबाइल बैंकिंग जैसे विभिन्न चैनलों पर अधिकांश भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। वर्तमान में ग्राहक अपने अमेज़न एलेक्सा खाते पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया “युवा” कौशल को सक्रिय करके “युवा” सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
