Breaking News

STF : अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 16.500 किलो चरस बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 9 फरवरी। दिनाकः 08-02-2023 को SSP विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में Ins. लान सिंह एवं Cons. धीरेन्द्र व STF कानपुर की टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय अवैध चरस तस्करों को माल सहित ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 16.500 कि0ग्रा0 अवैध चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 80 लाख है, 03 अदद मोबाइल फोन, नगद 1250/- रूपये, एक गाड़ी मारूती ईको न0 यूपी-78- GR -8082, एक अदद आधार कार्ड एवं एक अदद पेन कार्ड बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- अमित कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बडागाॅव कहिंझिरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।उम्र लगभग 26 वर्ष।
2- शिवम कश्यप पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम बडागाॅव कपराहट कहिंझिरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। उम्र लगभग 22 वर्ष।
3- सूरज कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम बरई झाल कहिंझिरी, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। उम्र लगभग 22 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कमिश्नरेट कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 54/2023 धारा 8/20/22/23/25/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES