Breaking News

रज्जु भैया के जीवन चरित्र से सीख करके जीवन कौशल की उपादेयता जान सकते है – उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 जनवरी। प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चतुर्थ सरसंघ संचालक प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) एक असाधारण मेधावी व्यक्तित्व के धनी थे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि रज्जु भइया के आदर्श युवा पीढ़ी को प्रखर बनाते है। कुछ लोग इतिहास पढ़ते है और कुछ लोग उस इतिहास में बताई गई बातों पर चलते है लेकिन कुछ लोगों के व्यक्तित्व ही इतिहास बन जाता है। ऐसे लोगो मे रज्जु भइया थे।
मंत्री योगेन्द्र RSS के चतुर्थ सरसंघ संचालक प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित स्मृति व्याख्यान माला 2023 : वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ‘जीवन कौशल की उपादेयता‘ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि रज्जू भइया अपने छात्र जीवन में शिक्षा के प्रति सदैव गभीर रहे। जिसका परिणाम ही है कि वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से MSc एवं PHD की पढ़ाई सफलतापूर्वक की। यही नही रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर तथा भौतिक विभाग के प्रमुख के रूप में सफलतम सेवा दी। वह परमाणु भौतिकी के विशेषज्ञ भी थे, सरल और स्पष्ट अवधारणाओं का उपयोग करते हुए इस विषय के एक लोकप्रिय शिक्षक थे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, डा0 नरेन्द्र सिंह गौर, वीरेश्वर द्विवेदी तथा प्रो0 अलोक राय कुलपति LU ने भाग लिया।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES