Breaking News

निवेशकों को आमंत्रित करने दुबई पहुंचे मंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने दुबई में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रवासी भारतीयों विशेषकर उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से अधिक से अधिक निवेश की अपील की।
इंडियन काउंसलेट दुबई में उत्तर प्रदेश डायस्पोरा फोरम दुबई चैप्टर तथा इंडियन पीपुल्स फोरम की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भारतीय प्रवासियों की इस बात पर प्रशंसा की कि उन्होंने आज भी उत्तर प्रदेश की संस्कृति को यहां जीवंत बनाए रखा है। समारोह में उत्तर प्रदेश के प्रवासियों द्वारा उत्तर प्रदेश के लोकगीत तथा लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कलाकारों ने बिरहा, कजरी, रामलीला आदि विभिन्न लोक कलाओं का मंचन किया।                                                              उन्होंने वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचाने के लक्ष्य के विषय में बताते हुए कहा कि प्रवासी नागरिकों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

Check Also

CMS : 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ 3 नवंबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES