Breaking News

G20 व्यवस्था हेतु ज़िलाधिकारी ने प्रशासन की बैठक ली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 जनवरी। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन के दृष्टिगत बैठक में ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया गया कि समिट की साइट पर जिला प्रशासन कैम्प ऑफिस की भी स्थापना कराई जा रही है। जिसमे 24×7 शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में ज़िलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आयोजन स्थल के लेआउट प्लान/रुट प्लान के बारे में विस्तार से बताया गया।
    ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कार्यक्रम में एक्सिबिशन एरिया के साथ साथ ड्रोन शो का भी आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम में मीडिया के लिए 2 लाउंज बनाए गए है जिसमे आफिस एरिया व कांफ्रेंस एरिया भी उपलब्ध होगा। ज़िलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था हेतु ट्रैफिक प्लान, चिकित्सा व्यवस्था हेतु बड़ी टेंट सिटी में 5 बेड हॉस्पिटल की व्यवस्था और छोटी टेंट सिटी में 2 इंफरमरी की व्यवस्था, सभी आयोजन स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था को सुनिश्चित किया। उसी तरह नगर निगम, फायर सेफ्ट, पुलिस बंदोबस्त के साथ जिन जिन पाईंट पर पुलिस व मजिस्ट्रेटों की संयुक्त ड्यूटी लगाई जानी है, उन पॉइंट को चिन्हित करते हुए ड्यूटी हेतु निर्देश दिए।
उक्त बैठक में CDO रिया केजरीवाल, ADM बिपिन कुमार मिश्र, ADM हिमांशु कुमार गुप्ता, ADM अमित कुमार, ADM राकेश कुमार, समस्त SDM, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, समस्त BDO व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

सांसद कौशल किशोर का पीछा नहीं छोड़ रहे, कभी सामाजिक तो कभी अपराधिक विवाद

– गोली कांड के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, स्थिति तनावपूर्ण वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES