Breaking News

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुआ झंडारोहण, खाबरी ने दी सलामी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 जनवरी। देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व सांसद कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर ध्वज रक्षक की भूमिका में सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ से हुई।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि श्री खाबरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसजनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो कि कामना की। उन्होने कहा कि गणतंत्र की मूल भावना है कि ऐसे भारत की स्थापना जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और और किसी बिना भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो। देश की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं0 जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद सहित न जाने कितने महापुरुषों ने कुर्बानी दी, बलिदान दिया और सतत संघर्ष किया। उस समय देश कई छोटे-छोटे राज्यों में बंटा था, सबको मिलाकर संघ बनाया गया और आजादी के बाद 26 जनवरी को देश को हमें अपना संविधान मिला। हमें गर्व है कि हमारा संविधान सबको बराबरी का स्थान देता है और सर्वशक्तिमान भारत में ऐसा संविधान है जिसे बहुत सारे देशों ने सराहा है। आज हम उन महान अमर शहीदों को याद करते हैं जिन्होने शहादत दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसीजन प्रमोद तिवारी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, दिनेश सिंह, शिव पाण्डेय, सतीश अजमानी, लालती देवी, सुबोध श्रीवास्तव, सैफ अली नकवी, अशोक सिंह, विकास श्रीवास्तव, संजय सिंह, प्रियंका गुप्ता, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, तरूश्री, बृजेश सिंह, अंशू त्रिपाठी, सुशील तिवारी, मनोज तिवारी, अरसी रजा, परवीन खान, साबरा खातून, सीमा चौधरी, सुनीता रावत आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES