अनुराग वर्मा
प्रियंका चोपड़ा अपने Hot Look के बारे में काफी चर्चित कलाकार है। इंस्टाग्राम पर भी काफी चर्चित रहती है। न्यू यॉर्क शहर के Costume Institute द्वारा आयोजित “मेट गाला” में प्रियंका एक अलग ही अंदाज़ में आयीं। कैंप स्टाइल के अनुसार कोई अंदाज़ अगर वो अजीब और व्यंग्यात्मक हो तो बेहद आकर्षक होता है। कुछ इसी अंदाज़ में आई थीं प्रियंका मेट गाला में। सिर्फ वो ही नहीं बाकि के लोग भी इसी प्रकार अलग अंदाज़ में आये थे। हाँ अगर आप Metropolitan Museum of Art के Costume Institute के बारे में जानते हैं तो आपको प्रियंका के अंदाज़ में कुछ अजीब नहीं लगेगा।
“मेट गाला” न्यू यॉर्क शहर के Costume Institute द्वारा आयोजित किया जाता है। हर साल इसकी अलग-अलग थीम होती हैं। और इस साल की थीम है कैंप (Camp (style)। 2017 में प्रियंका की ड्रेस काफी चर्चा में थी तब भी वो थीम के हिसाब से सज के आईं थीं। उस समय की थीम थी “Art of the In-Between”। यूँ तो बिना किसी जानकारी के अगर आप प्रियंका की मेट गाला 2019 की तस्वीर देखते हैं तो आपको अजीब लग सकती है, पर जब मेट गाला के इतिहास के सन्दर्भ में देखेंगे तो आपको बिलकुल उचित लगेगी।
