Breaking News

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव फिर भी द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि – प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 जनवरी। भारत और चीन दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार 2022 में बढ़कर 135.98 अरब डॉलर के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 100 अरब डॉलर के पार हो गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने आगे कहा कि चीन के सीमा शुल्क विभाग के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत-चीन व्यापार 2022 में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 135.98 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इससे पिछले साल यह आंकड़ा 125 अरब डॉलर था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि भारत में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 21.7 प्रतिशत बढ़कर 118.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। दूसरी तरफ, भारत से 2022 में चीन को निर्यात सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत घटकर 17.48 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। इससे भारत के लिए व्यापार घाटा 101.02 अरब डॉलर रहा और यह 2021 के 69.38 अरब डॉलर के आंकड़ों को पार कर गया। व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया है और भारत सरकार के लिए यह गंभीरता का विषय है।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES