वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 जनवरी। आल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आवाह्न पर एवं NE रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) के तत्वाधान में आज दिनांक 12.01.23 को CDO /लखनऊ जन0 कार्यालय पर NERMU लखनऊ मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर युवा दिवस मनाया गया। जिसमे NPS को समाप्त करने एवम OPS लागू करने हेतु जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया गया।
सभा को सहायक महामंत्री अजय कुमार वर्मा, मण्डल मंत्री आर एन गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष संदीप कुमार एवम लोको शाखा के शाखामंत्री प्रवीण कुमार ने संबोधित किया।
सभा में अतिरिक्त मंडल संगठन मंत्री अतिकुर्रहमान, लोको शाखा अध्यक्ष उबेद अहमद,आउटडोर शाखा 1 के शाखामंत्री ए के रावत, दोनो शाखा के अन्य पदाधिकारी योगेश सिंह, मनोज सिंह, राजेश प्रसाद, मनीष कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
Check Also
आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर के स्थान पर वैद्य लिखें – दुर्गा शंकर मिश्र
– ‘डॉ0 त्रिपाठी आयुर्वेद निदानशाला एवं पंचकर्म सेन्टर’ का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन – …