वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रोहतक 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, फतेहपुर, सुलतानपुर आदि जनपदों से भी शराब तस्करी के अभियोगों में वांछित तस्करी का मुख्य सरगना ललित तेवतिया अपने सहयोगी प्रदीप कुमार जिसे ASP STF नवेन्दु कुमार के पर्यवेक्षण में प्रयागराज की एस0टी0एफ0 टीम ने सूचना के आधार हरियाणा पहुॅचकर थाना क्षेत्र शिवाजी नगर कालोनी, जनपद रोहतक, हरियाणा से गिरफ्तार किया। यह दोनों भदोही से रू0 25,000-25,000 पुरस्कार भी घोषित है।
उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यह लोग शराब डिस्टिलरी के मुख्य कर्मियों से सांठ-गांठ कर तथा वाहनों में विशेष कैविटी बनाकर चालकों की मदद से शराब प्रतिबन्धित राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के शराब तस्करों से वार्ता कर शराब की बड़ी खेप भेजते है।
ASP नवेन्दु कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय JMIC रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड की कार्यवाही की जा रही है, जिनका ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर सम्बन्धित थाना ऊँज, जनपद भदोही, उ0प्र0 में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 141/2021 419/420/467/468/471 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) सजेती कानपुर नगर
2. 258/2021 419/420/467/468/471 भादवि व 60/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) राम सनेही घाटी बाराबंकी
3. 37/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60/73 आबकारी अधिनियम (वांछित), अयोध्या अयोध्या
4. 298/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) कोतवाली नगर अयोध्या
5. 54/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम (वांछित व पुरस्कार घोषित) ऊँज भदोही
6. 97/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) मलवाँ, फतेहपुर
7. 129/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) मलवाँ, फतेहपुर
8. 36/2022 65 एई आबकारी अधिनियम शामलाजी अरावली गुजरात)
9. 83/2022 467/468/471 भादवि व 47(ए)52/55 आबकारी अधिनियम खेलारी रॉची (झारखण्ड)
10. 306/2022 419/420/467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम (वांछित) कूरेभार सुलतानपुर
