Breaking News

राज्यपाल की प्रेरणा से परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज राजभवन में आवासित एवं कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके बच्चों के लिए प्रतिवर्ष राजभवन में होने वाली परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2023 का शुभारम्भ हुआ। यह प्रतियोगिता 01 से 15 जनवरी 2023 तक राजभवन के छोटे लॉन में होगी।
  इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, गिल्ली-डण्डा, लंगड़ी, रस्सी कूद, गोला फेंक, लम्बी कूद, 100 मी0 दौड़ तथा स्लो साइकलिंग रेस, वाली बाल, रस्सा खींच, टेबल टेनिस, शतरंज, जूडो, कैरम एवं बैडमिन्टन खेल का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूडो का खेल हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज्यपाल श्रीमती कल्पना अवस्थी, विशेष सचिव बी0एन0 सिंह, विधिक परामर्शदाता प्रशान्त मिश्रा, ओ0एस0डी0 राज्यपाल अशोक देसाई, ओ0एस0डी (शिक्षा) पंकज जॉनी सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES